नया नीडम आरओबी एक दिन बाद ही अंधकार में
Apr 10 2025
ग्वालियर। अभी विवेकानंद नीडम आरओबी का उद्घाटन हुए एक दिन ही बीता है और गत रात्रि को यहां अंधेरा पसर गया। यानी कि यहां विशेष तैयारी के साथ लगाई गई लाइटें सिर्फ एक दिन के लिए थीं। वैसे इसकी जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी के ईएंडएम विभाग की है जिसकी सहायक यंत्री स्वाति राजपूत ने सबकुछ ठीक रहने का दावा किया था।
गत रात इस पुल से गुजरने वाले राहगीरों ने अंधकार के वीडियो वायरल कर विकास की पोल खोलने से परहेज नहीं किया। वैसे पुल के उद्घाटन में देरी का कारण विद्युत पोल व्यवस्था को बताया गया था। इसके बाद सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त होने पर ही मुख्यमंत्री से इसका लोकार्पण कराया गया। फिर एक दिन बाद ही सारी स्ट्रीट लाइटें बंद होने पर पीडब्ल्यूडी विभाग के पास कोई जवाब नहीं है।
ऐसे में यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को गाड़ी की लाइट से ही आगे बढऩा पड़ रहा था। यदि अंधेरे में कोई दुर्घटना या वारदात हो जाती है तो कौन जिम्मेदार होगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









