ग्वालियर रत्न अलंकरण में मौका अब 12 तक

Apr 10 2025

ग्वालियर। जेसीआइ ग्वालियर का 34वां ग्वालियर रत्न अलंकरण एवं अद्वितीय युवा प्रतिभा सम्मान समारोह 18 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। इसी दिन अध्याय का 61वां स्थापना दिवस भी मनाया जाएगा। इस समारोह में विभिन्न कैटेगरी के आवेदकों के लिए फार्म जमा करने की तिथि बढ़ाकर 12 अप्रैल कर दी गई है। पहले इसकी अंतिम तिथि 10 अप्रैल तक थी। इसमें 18 से 40 वर्ष तक के प्रतिभागी ही भाग लें सकेंगे, जिनकी जन्मभूमि या कार्यक्षेत्र ग्वालियर ही हो। यह प्रतियोगिता पूरी तरह नि:शुल्क रखी गई है।