एमएलबी में समय प्रबंधन पर व्याख्यान आयोजित

Apr 10 2025

ग्वालियर। महारानी कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय संबंध विभाग की ओर से व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डा. हरीश गुप्ता ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में अर्थशास्त्र विभाग की अध्यक्ष डा. संध्या बोहरे उपस्थित रहीं। मुख्य वक्ता विजयाराजे कन्या महाविद्यालय के डा. मुकेश कुमार मौजूद रहे। 
उन्होंने बताया कि भारतीय ज्ञान परंपरा में विदेश नीति और राजनय के सिद्धांत और तदनुसार व्यवहार रामायण, महाभारत व कौटिल्य अर्थशास्त्र आदि प्राचीन ग्रंथों में उपलब्ध है। समकालीन विश्व में भारत की बड़ी उपलब्धि भारत की महान परंपरा के अनुसार अपनी विदेश नीति को स्वतंत्र और निष्पक्ष बनाए रखना है। भारत महाशक्तियों के संघर्ष के मध्य अपनी राष्ट्रीय हित के अनुरूप उनसे और अन्य देशों से अच्छे संबंध बनाए हुए है। डा. नीरज झा ने बताया कि आज के युग में राष्ट्रीय राजनीति के साथ अंतरराष्ट्रीय राजनीति का भी सामान्य जनजीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए आम नागरिकों के लिए भी अंतरराष्ट्रीय राजनीति की अच्छी समझ आवश्यक है। 
इस अवसर पर डा. रवि रंजन, डा. सुधीर शर्मा, डा. एसपी शर्मा, डा. एमपी सिंह, डा. साधना दीक्षित आदि उपस्थित रहे।