आउटर्सोस कर्मचारी 16 अप्रैल को कलेक्टर को देंगे ज्ञापन

Apr 10 2025

ग्वालियर। मप्र संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष कोमल सिंह ने बताया कि संघ के आव्हान पर 16 अप्रैल को प्रदेशभर में कलेक्टरों को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। 22 अप्रैल को उप मुख्यमंत्री एवं मंत्री लोक स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन देंगे। ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधीन पूर्व में सेवाएं दे चुके सपोर्ट स्टाफ कर्मचारियों को विभाग में रिक्त पदों पर नियमित किया जाए। विभिन्न पदों पर सेवाएं दे रहें आउटसोर्स कर्मचारियों को विभाग में तृतीय श्रेणी एवं चतुर्थ श्रेणी के नियमित रिक्त पदों पर मर्ज किया जाए सहित अन्य मांगों को लेकर मंत्री-अफसरों को अवगत कराया जाएगा।