जैन मिलन परिवार एवं सकल जैन समाज का महामासिक मिलन कार्यक्रम हुआ

Apr 10 2025

ग्वालियर। जैन मिलन परिवार तीनों शहर लश्कर, उपनगर, मुरार एवं सकल जैन समाज ग्वालियर के संयुक्त तत्वाधान में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणम महोत्सव के अवसर पर वीर जैन छात्रावास में महामासिक मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विश्व णमोकार महामंत्र दिवस पर जैन समाज समाजजनों ने सामूहिक रूप से जाप दी। वही सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मंदिर समिति प्रतिनिधि और जैन संस्थाएं का सम्मान भी किया गया।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ णमोकार महामंत्र के चित्र अनावरण पंखुड़ी अनेकांत जैन वर्षा जैन विमल जैन ज्वैलर्स  परिवार ओर दीप प्रज्वलन पारस मोनिका जैन बालचंद्र सुमन जैन परिवार ने किया।
सचिन जैन ने बताया कि विश्व णमोकार महामंत्र दिवस पर जैन मिलन परिवार ओर सकल जैन समाज के समाजजन, धर्मावलंबी और गुरु भक्त ने व्हाइट परिधान और महिलाओं ने केशरिया साडिय़ों में संगीतमय ढोलक की थाप के साथ सामूहिक रूप से णमोकार महामंत्र की जाप दी गई। महामंत्र अहिंसा का एक प्रबल संदेश देता है, जिसे न केवल जैन धर्म बल्कि हिंदू, बौद्ध और कई अन्य धर्म भी मानते हैं। इस मंत्र के जाप से आत्मशुद्धि और आध्यात्मिक विकास के माध्यम से विश्व का कल्याण की कामनाओं संदेश देता हे।
ग्वालियर में 50 से अधिक जैन मंदिर समिति ओर जैन संस्थाओं के पदाधिकारियों का सम्मान माला दुपट्टा और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वही धार्मिक प्रश्नमंच ओर आकर्षक लकी ड्रा से पुरुस्कार भी निकले। वही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।। इस कार्यकम में अतिथिगणों ने पुरुस्कार वितरण किए।