कन्या पूजन के साथ नवीन सत्र का शुभारंभ

Apr 10 2025

ग्वालियर। भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा द्वारा माँ कैलादेवी अनाथ बालिका गृह में 55 कन्याओं के बीच कन्या पूजन एवं नव संवत्सर बधाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिला शक्ति द्वारा कन्याओं को भोजन करवाया गया। साथ ही आगामी तीन महिने की भोजन व्यवस्था के लिए सदस्यों की सहभागिता से राशन सामग्री, फल, स्टेशनरी इत्यादि का डोनेशन भी किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुश्री ऋचा शर्मा आश्रम संचालक, व कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती अलका कुशवाह क्षेत्रीय महिला सहभागिता प्रमुख ने की।
कार्यक्रम में मेघना सिंघल, नीरव सिंघल, राहुल जैन,  मयंक गर्ग, संदीप अग्रवाल, मनीष गोयल, शशांक मित्तल, सौम्या जैन, कंचन अग्रवाल, सोनिया गोयल, पायल गोयल, शिवानी बंसल सहित शाखा के 35 सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राहुल जैन ने किया आभार मेघना सिंघल ने व्यक्त किया।