धर्म की रक्षा के लिए हमें सदैव तत्पर तैयार चाहिए: पंडित शास्त्री
Apr 09 2025
ग्वालियर। विवेक विहार कम्युनिटी हॉल में आयोजित भागवत महापुराण में भागवताचार्य पंडित रामस्वरूप शास्त्री ने कहा धर्म की रक्षा के लिए हमें सदैव तत्पर रहना चाहिए, धर्म की रक्षा करना मात्र एक दायित्व नहीं, बल्कि यह हमारा परम कर्तव्य भी है जब भी धर्म पर संकट आता है तब उसके रक्षक बनने का उत्तरदायित्व प्रत्येक सनातनी पर होता है। हमें अपने धर्म संस्कृति और मूल्यों को बचाने के लिए संगठित होकर प्रयास करने चाहिए।
उन्होंने कहा की भागवत कथा सिखाती है की दान धर्म और विनम्रता का वास्तविक स्वरूप क्या होता है, जब राजा बलि अपने दान के अभियान में था तब भगवान बामन एक छोटे ब्राह्मण रूप में आए और मात्र तीन पग भूमि दान में मांगी। लेकिन जब उन्होंने अपना विराट रूप धारण किया तो एक पग में पृथ्वी दूसरे में आकाश और तीसरे पग के लिए राजा बलि का स्वयं समर्पण हुआ।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









