महात्मा ज्योतिबा फूले की जयन्ती पर निकलेगा चल समारोह11 अप्रैल को
Apr 09 2025
ग्वालियर। शिक्षा के अग्रदूत देश में लड़कियों की शिक्षा के लिए पहला स्कूल खोलने वाले महात्मा ज्योतिबाराव फुले की जयंती पर 11 अप्रैल को जनकल्याण समिति (फुले आर्मी) द्वारा भव्य चल समारोह निकाला जाएगा यह जानकारी प्रेसवार्ता में समिति के अध्यक्ष महेश कुशवाह एवं सचिव देवेन्द्र कुशवाह ने संयुक्त रूप से देते हुए बताया कि यह समिति का तीसरा आयोजन है जिसकी शुरुआत 2023 में भव्य स्तर पर की गई थी।
जयन्ती समारोह में महात्मा ज्योतिबा फुले, देश की पहली महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फूले, चक्रवती सम्राट अशोक महान और भगवान गौतम बुद्ध व महापुरूषों की झांकियां झांकियां चलेंगी। साथ ही घोड़ों पर वीरांगना के स्वरूप में मातायें, बहनें बैठकर समारोह की शोभा बढ़ायेंगी। दो पहिया वाहन एवं चार पहिया वाहन चलेंगे। चल समारोह में फूलबाग मैदान से नदीगेट, इन्दरगंज, लक्ष्मीगंज चौराहा, होते हुये गोल पहाडिय़ा स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले प्रतिमा पर पहुँचकर महात्मा को नमन कर उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया जायेगा। प्रतिमा स्थल पर भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई है।
आगे पत्रकारों को जानकारी देते हुए श्री कुशवाह ने बताया कि हमारा चल समारोह पूर्ण रूप से अनुशासन का पालन करते हुये चलेगा जिससे हमारे शहरवासियों को यातायात व्यवस्था में कोई अवरोध पैदा न हो। हमारे सामाजिक बन्धुओं द्वारा चल समारोह के स्वागत की व्यवस्था की गई है।
कार्यक्रम में मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह के अलावा पूर्व विधायक, पार्षद, समाजसेवी, व्यापारी और छात्र सहित अन्य वर्गों की उपस्थिति रहेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









