कॉम्बिंग गश्त में 227 पकड़े, 450 बदमाश चेककर जेल पहुंचाए
Apr 09 2025
ग्वालियर। आधी रात को पुलिस को सामने देखकर वह बदमाश पसीना-पसीना हो गए जो पुलिस को लंबे समय से चकमा दे रहे थे। पुलिस की नजर जब इन पर गई तो पुलिसकर्मी फूले नहीं समाए, क्योंकि इनकी गिरफ्तारी ना होने पर अफसर उनकी क्लास लगा रहे थे। पकड़े गए बदमाशों को पुलिस ने बगैर समय गवाएं थाने पहुंचा दिया।
मौका था बीती रात चलाए गए कॉम्बिंग गश्त का, जिसमें पुलिस ने 227 बदमाशों को पकड़ा और 450 बदमाशों को चेक किया। पुलिस अफसरों का मानना है कि पुलिस की कार्रवाई से शहर का माहौल ठीक और वारदातों तथा बदमाशों पर अंकुश लगेगा। वीवीआईपी मूवमेंट से पहले बीती रात पुलिस ने बदमाशों को सीधा करने और जनता को राहत देने के लिए जिले में एक साथ कॉम्बिंग गश्त की। जिसमें शहर से लेकर देहात के थानों की एक-एक विशेष टीम को लगाया गया, जिसकी मॉनीटरिंग एएसपी, सीएसपी और एसडीओपी द्वारा की गई।
कॉम्बिंग गश्त में पुलिस ने 227 उन बदमाशों को पकड़ा है, जिनके खिलाफ स्थायी व गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे। पुलिस ने इन बदमाशों को पकडक़र न्यायालय में पेश किया जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया।
इस बार कॉम्बिंग गश्त से पहले ही पुलिस कप्तान ने सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि उनकी टीम में चुस्त व फुर्तीले जवान होने चाहिए। सुनने ना मिले कि बदमाश चकमा देकर भाग गए। जिन्हें पकडऩा है, उनके घर चिह्नित कर पहले घेराबंदी करें, फिर दरवाजा खटखटाएं, जिससे वह भाग नहीं सकें। साथ ही सभी अफसरों को निर्देश दिए थे कि इस दौरान सभी अफसर और कर्मचारी अपना मोबाइल बंद रखेंगे।
आवारागर्दी करने वाले पहुंचाए थाने
गश्त के दौरान देर रात पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों में सडक़ों पर आवारागर्दी करने वाले डेढ़ दर्जन के करीब युवकों को पकड़ा है और उन्हें थाने पहुंचा दिया। इसके बाद उनके परिजनों को बुलाकर उनकी सुपुर्दगी में सौंपा है।
होटल-धर्मशाला व लॉज किए चेक
कॉम्बिंग गश्त खत्म होते ही पुलिस कप्तान के निर्देश पर जिले भर में उन होटल, धर्मशाला व लॉज की चेकिंग की गई, जहां पर लोग किराए से कमरा लेकर रहते हैं। साथ ही पुलिस ने यहां पर ठहरने वालों की पूरी जानकारी नोट की है। कॉम्बिंग गश्त में पुलिस ने लंबे समय से चकमा दे रहे छह इनामियों के घर की कुंदी खटखटाई, लेकिन वह घर पर नहीं मिले। इसके साथ ही एक बदमाश को कट्टे, एक सटोरिया के साथ ही नशे का कारोबार करने वाले बदमाशों को भी चेक किया।
इस बारे में एसएसपी धर्मवीर सिंह का कहना है कि शहरवासी बेखौफ रहें इसके लिए पुलिस लगातार बदमाशों के खिलाफ अभियान चला रही है। बदमाशों की मूल जगह जेल है और पुलिस बदमाशों को चेन से तो सिर्फ जेल में ही रहने देंगे, जिससे वह आराम से रहें और जनता भी आराम से रहे। एक भी बदमाश को बख्शा नहीं जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









