अखिल भारतीय वाल्मीकि महापंचायत ने जिला कार्यकारिणी घोषित की

Apr 09 2025

ग्वालियर। अखिल भारतीय वाल्मीकि महा पंचायत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामसेवक कटारे के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष अक्षय सिंह ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। 
रामसेवक कटारे ने प्रेसवार्ता में बताया कि आगामी 4 मई को महापचायत द्वारा प्रान्तस्तरीय सामाजिक विमर्श चिंतन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा एंव अनुसूचित जाति बिरादरी के उत्कृष्ट प्रतिभाओं का सम्मान भी किया जावेगा। पंचायत का पहला सम्मेलन प्रदेश स्तर पर ग्वालियर में किया जा रहा है। इसमें समाज के राष्ट्रीय स्तर के राजनेतिक एव प्रशासनिक अधिकारी व प्रान्त के पदाधिकारी सहभागिता करेंगे। इस विमर्स कार्यक्रम में बाल्मिक समाज की राजनैतिक एवं प्रशासनिक सहभागिता पर मथन विमर्श विषय-वस्तु पर समाज के बुद्धजीवी विचार व्यक्त करेंगे।
प्रेसवार्ता में महापंचायत के शरण सोनवाल, राकेश कटारे, मनोज चौधरी, सिकन्दर करोसिया, मुकेश पाथरे, राजू पथरोल, विजय डागोर, राजेश कटारे, नरसिंह छारी, सजय नरवारे, सूरज नरवारे, बहादुर पवार आदि उपस्थित थे।