परशुराम चल समारोह की तैयारी पर महिलाओं की बैठक हुई

Apr 09 2025

ग्वालियर। परशुराम चल समारोह की तैयारी एवं व्यवस्थाओं के संबंध में महिलाओं की बैठक रखी गई। जिसमें श्रीमती ममता कटारे संयोजक द्वारा चल समारोह की गतिविधियों के बारे में महिलाओं को बताया गया।
बैठक में श्रीमती ममता कटारे ने कहा कि सभी महिलाएं पीले वस्त्र पहनकर कलश यात्रा में शामिल होंगी। इस अवसर पर श्रीमती ममता कटारे, सीमा समाधिया, रमा शर्मा, रानी पांडे, टीना शर्मा, रानी उपाध्याय, मनोरमा शर्मा, पूजा, मनीषा, रितु  शर्मा , रिचा शर्मा, आरती, उमा और सुनीता आदि उपस्थित रही।