जैन मेले में महिलाओं ने किया जन्मोत्सव पर नृत्यकर व्यसनों से बचने का दिया संदेश

Apr 09 2025

ग्वालियर। महावीर जंयती महोत्सव समिति एवं अखिल जैन समाज वृहत्तर के तत्वाधान में फूलबाग स्थित जैन सिद्ध क्षेत्र गोपाचल पर्वत पर मेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महिलाओं एवं बच्चों ने जहां जैन संस्कृति की परंपरा का प्रदर्शन किया, वहीं नृत्य व नाटिका के माध्यम से समाज को व्यसनों से बचने का संदेश भी दिया।
मेले के शुभारंभ मुख्य अतिथि संयुक्त कलेक्टर संजीव जैन, चेंबर के पूर्व अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र कुमार गंगवाल, सीएसपी रोबिन जैन, गोपाचल पर्वत के मंत्री अजीत वरैया ने भगवान पार्श्वनाथ के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। मंगला चरण लिपिक जैन ने णमोकर मंत्र है प्यारा, जिसने लाखों को तारा भजन पर किया। स्वागत नृत्य श्वेता जैन ने किया। स्वागत उद्बोधन मुख्य संयोजक चक्रेश जैन ने दिया। अतिथियों का सम्मान चक्रेश जैन, गोपाचल के मंत्री अजीत वरैया, पंकज बाकलीवाल, प्रवीण गंगवाल, प्रियंका सोनी मनोज सेठी, योगेश बोहरा विनय कासलीवाल एवं पदाधिकारियों द्वारा किया। संचालन प्रवीण गंगवाल एवं आभार अजीत वरैया ने किया।
मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जैन मिलन रत्नत्रय महिलाओं ने मंदिर में बैठी वृद्धा के परिवार के बहुओं के संस्कारों पर नाटिका की प्रस्तुति दी। सिकन्दर कंपू जैन मिलन महिलाओं ने देश को व्यसनों के दुष्परिणाम सिरगेट, तम्बाकू, शराब, आदि नशे से बचने का संदेश दिया। बालिका मंच पोरसा ने पार्श्वनाथ और महावीर चालीसा पर विशेष प्रस्तुतियां दी। नेमीनाथ महिला और बालिका मंच फालका बाजार ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। स्वर्ण जैन मंदिर महिला मंडल ने महावीर स्वामी के जीवन पर प्रश्न मंच एवं सस्पेंस गेम खिलाये। समिति ने मेले मे वीर वरदान लक्की ड्रॉ भी निकले गए। भजन संध्या में संगीतकार पार्टी के गायक शुभम जैन सैमी ने महावीर, अहिंसा के पुजारी... नगरी में देखों छाई खुशियां अपरम्पार....मेरे वीर प्रभु के द्वारे ढोल बाजे रे.... भक्तों चलो सोनागिर पहाड़ी पर.. णमोकार मंत्र हमें प्राणों से प्यारा इसने लाखों को है तारा... मेरे घर के सामने प्रभु का मंदिर, आदि भजन प्रस्तुत किए।