कामदा एकादशी पर सनातन धर्म मंदिर में लगा फलाहारी भोग
Apr 09 2025
ग्वालियर। कामदा एकादशी के पर्व पर लोगों ने जहां व्रत रखा, वहीं मनवांछित फल माने की कामना के साथ श्री हरि विष्णु की पूजा अर्चना की। इसके सात ही मां लक्ष्मी की आराधना भी की गई। पूजा के समय व्रत की कथा भी सुनी। शहर के सनातन धर्म मंदिर में भी कामदा एकादशी श्रद्धा भाव से मनाई गई। इस अवसर पर भगवान चक्रधर एवं गिरिराजधरण का सुनहरी केसरिया पगड़ी, मोर पंख, मकराकृत कुंडल, मोतियों का कण्ठा, पुष्पमालाएं धारण करा कर मनमोहक श्रृंगार किया गया। मुख्य पुजारी पं. रमाकांत शास्त्री ने भक्तों को एकादशी व्रत की कथा सुनाई।
इस अवसर पर मंदिर में विराजमान सभी आराध्यों को भगवान चक्रधर की राधा रसोई में निर्मित फलाहारी व्यंजनों कूटू की पूड़ी, सिंघाड़े की पकौड़ी, साबूदाने की खीर, खीरे का रायता, सिंघाड़े की लपसी, साबूदाने की खिचड़ी, पापड़, काजू, बादाम, ड्राय फ्रूट्स आदि व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। संध्या आरती के उपरांत भक्तों ने ठाकुर को भजन कीर्तन सुनाए।
इस अवसर पर बृजेश भुजंग, राजेश गर्ग, निजय, ऋषि, संतोष गुप्ता, राधेश्याम मंगल, बृजेश पाठक, मुकुल, प्रिया, रचना भटिजा, सुनीता गुप्ता आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









