स्व. शीतला सहाय ने अपने जीवन में सेवा को प्रथम स्थान पर रखा
Apr 09 2025
ग्वालियर। कैंसर चिकित्सालय एवं शोध संस्थान में स्व. शीतला सहाय के 95वें जन्मोत्सव पर कैंसर पहाड़ी स्थित समाधि स्थल पर पुष्पाजंली सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कैंसर चिकित्सालय एवं शोध संस्थान के संचालक डा बीआर श्रीवास्तव ने स्व. शीतला सहाय के परिचय से की। इसके बाद पूर्व जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ने कहा कि राजनीति में तो बहुत सारे लोग आते हैं, लेकिन बिरले ही सेवा को अपने जीवन का उद्देश्य बनाते हैं। स्व. शीतला सहाय ने अपने जीवन में सेवा को प्राथमिकता दी है और कैंसर हास्पिटल को देश के सर्वोत्कृष्ट अस्पताल में से एक बनाया है। समाजसेवी जीडी लड्ढा ने कहा कि शीतला सहाय से प्रेरणा लेकर ही हमने कैंसर मरीजों को निश्शुल्क भोजन की शुरुआत की।
इस अवसर सांसद भारत सिंह कुशवाह, विधायक सतीश सिकरवार, राजेश्वर भदौरिया, ध्यानेन्द्र सिंह, माया सिंह, ब्रजेन्द्र सिंह जादौन, रमेशचन्द्र अग्रवाल, घनश्याम पिरोनिया, अभय चौधरी, अरुण कुलश्रेष्ठ, पीएस बिसेन, नीलिमा सिंह, वीरेंद्र गंगवाल, एसके श्रीवास्तव, जीडी लड्ढा, डॉ जेएस नामधारी, डॉ. राकेश रायजादा, डॉ अलोक पुरोहित, राजेश्वर राव, हेमंत खरे, केशव पांडेय आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









