पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Apr 08 2025
ग्वालियर। महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने मंगलवार को ग्वालियर में विरोध प्रदर्शन किया। इंदरगंज चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से आम आदमी परेशान है। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इसके साथ ही दूध, दही, निर्माण सामग्री, दवाइयां और बिजली की कीमतें भी बढ़ गई हैं।
कांग्रेस नेताओं ने महंगाई के लिए भाजपा की केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना है कि एक तरफ देश में रोजगार नहीं है। दूसरी तरफ भ्रष्टाचार चरम पर है। ऐसे में महंगाई से आम जनता का जीना मुश्किल हो गया है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक सरकार महंगाई कम नहीं करती, विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। यह समस्या सिर्फ ग्वालियर की नहीं है। पूरे मध्य प्रदेश और देश में महंगाई से लोग परेशान हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









