युवकों ने सडक़ पर दौड़ती कार की छत पर किया स्टंट
Apr 07 2025
ग्वालियर। कुछ कार सवार युवकों ने खुलेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाईं। एक युवक कार की छत पर खड़े होकर स्टंट करता हुआ नजर आया, जबकि दूसरा युवक कार की खिडक़ी से आधा बाहर निकला हुआ था और छत पर खड़े युवक का हाथ पकड़े हुए था। स्टंट करने वाला युवक कभी छत पर बैठ जाता है, तो कभी खड़ा हो जाता है। इस दौरान वह मोबाइल देखता है और मोबाइल पर बातचीत भी करता है।
यह घटना गत शनिवार रात की पर यह वीडियो अब सामने आया है, जबकि बताया जा रहा है कि यह स्टंट गत रात सिरोल इलाके में किया गया। कार सवार युवक शीतला माता मंदिर की ओर जा रहे थे। वीडियो पुलिस के संज्ञान में आ चुका है और पुलिस जांच में जुटी हुई है।
वायरल वीडियो में सफेद रंग की अर्टिगा कार क्रमांक एमपी07 जेडसी-6979 में सवार युवक सडक़ पर स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक युवक कार की खिडक़ी से निकलकर छत पर पहुंच जाता है और चलती कार की छत पर खड़ा हो जाता है। वहीं पीछे की सीट की विंडो से एक अन्य युवक आधा बाहर लटका हुआ है, जो छत पर खड़े युवक का हाथ पकड़े हुए है।
घटना के दौरान आसपास से कई वाहन गुजर रहे थे। पीछे आ रही एक कार में सवार लोगों ने इन युवकों का वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह घटना गत शनिवार रात 8 बजे के बीच की बताई जा रही है। वीडियो में आसपास के जो साइन बोर्ड नजर आ रहे हैं, उनसे यह सिरोल इलाके का प्रतीत होता है। माना जा रहा है कि युवक शीतला माता मंदिर के लिए जा रहे थे।
वीडियो पुलिस अधिकारियों तक भी पहुंच चुका है। हालांकि पुलिस ने अभी इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने और खुद के साथ दूसरों की जान जोखिम में डालने वाले युवकों की पहचान कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









