युवा नारी शक्ति सर्व समाज सेवा समिति ने मन्दिर में भंडारा कराया

Apr 06 2025

ग्वालियर। युवा नारी शक्ति के द्वारा सिंधु आदर्श कॉलोनी हेमसिंह की परेड में मातारानी के मन्दिर में भंडारे का आयोजन किया गया। सभी भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया,एवं मातारानी से आशीर्वाद प्राप्त किया।     
ज्ञात हो कि युवा नारी शक्ति सर्व समाज सेवा समिति ग्वालियर इस प्रकार के सामाजिक एवम धार्मिक कार्यो में हिस्सा लेती रही हैं। इस संस्था में प्रमुख रूप से श्रीमती बंदना गुप्ता, रश्मि लखेरा, अर्चना गुप्ता, ऊषा गुप्ता, साधना गुप्ता, गीता गुप्ता, रंजना गुप्ता, वर्षा गुप्ता, शशि गुप्ता, राजकुमारी सोनी, वीना मिश्रा, रानू कुशवाह, पिंकी गुप्ता, पूनम  अग्रवाल, अनीता सेन एवं अन्य सभी भक्तो ने शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। यह जानकारी वरुण गुप्ता मीडिया प्रभारी द्वारा दी गयी।