युवक पर जानलेवा हमला निकला फर्जी, क्रॉस में मामला दर्ज
Apr 06 2025
ग्वालियर। मुरार इलाके में गत रोज एक युवक ने पुलिस को शिकायत दी कि कुछ अज्ञात बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। उसने दावा किया कि वह अपने भाई की हत्या के मामले में गवाह है और बदमाश उसे डराने के लिए आए थे।
हालांकि पुलिस जांच में यह हमला पूरी तरह फर्जी निकला है। मामले में पुलिस ने फरियादी के खिलाफ ही घर में घुसकर मारपीट करने, गाली-गलौज करने, मोबाइल और अन्य सामान की तोडफ़ोड़ करने के साथ-साथ दो से तीन हवाई फायर करने का मामला दर्ज किया है।
विवाद दरअसल मकान को लेकर था और कथित फरियादी ने पूरी घटना की स्क्रिप्ट खुद रची थी। मकान देखने आए युवकों को शार्प शूटर बताकर उन पर हमला किया गया और उनसे हथियार बरामद दिखाए गए। अब पुलिस ने जांच के बाद कथित फरियादी और उसके साथियों पर घर में घुसकर मारपीट, तोडफ़ोड़ व हवाई फायर का मामला दर्ज किया है, जबकि दूसरे पक्ष के दो युवकों पर आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मुरार के गरम सडक़ निवासी भूपेन्द्र सिंह गुर्जर ने मुरार थाना पहुंचकर शिकायत की थी कि गत सुबह वह घर के पास स्थित प्लॉट पर गायों को चारा डालकर लौट रहे थे। जैसे ही वह यादव मार्केट के पास पहुंचे, तभी कुछ युवकों ने कट्टा निकालकर उन पर फायरिंग कर दी। दो बार गोली चलाई गई, लेकिन वे बच गए। इसके बाद स्थानीय लोग और परिजन इक_ा हो गए और भाग रहे बदमाशों को पकड़ लिया।
भूपेन्द्र ने पुलिस को बताया कि वह अपने छोटे भाई की हत्या के मामले में मुख्य गवाह है। आरोपियों की 8 अप्रैल को जमानत पर सुनवाई होनी है और वह इसका विरोध कर रहा है। इसी कारण उसे डराने के लिए यह हमला किया गया।
हालांकि, पुलिस जांच में पता चला कि भूपेन्द्र पर कोई हमला नहीं हुआ था, बल्कि उसने अपने साथी विनोद गुर्जर, युवराज और सौरभ राणा के साथ पड़ोसी विनय पाल के मकान में घुसकर धीरज बघेल व राहुल कुशवाह के साथ मारपीट की और धीरज की कमर में लगी पिस्टल से दो से तीन हवाई फायर किए। इसके बाद उसने खुद पर हमले की झूठी कहानी गढ़ दी। असल विवाद मकान पर कब्जे को लेकर था।
मुरार थाना प्रभारी एमएम मालवीय ने बताया कि मुरार क्षेत्र में युवक पर जानलेवा हमले की कहानी फर्जी निकली है। यह मामला मकान को लेकर आपसी विवाद का है, जिसमें कथित फरियादी और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं जिनके पास से हथियार बरामद हुए हैं, उनके खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









