श्रीराम बने भगवान चक्रधर
Apr 06 2025
सनातन धर्म मन्दिर में राम महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी पं. रमाकान्त शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान चक्रधर का अभिषेक दूध, दही, शहद, गाय के घृत, शक्कर का बूरा, केसर एवं गंगाजल से किया। भगवान चक्रधर का प्रभु श्रीराम के बालरूप में श्रृंगार किया गया। साथ ही भगवान चक्रधर को धनुष धारण कराया गया। श्रृंगार के बाद। ठीक 12 बजे प्रभु श्रीराम का प्राकट्य हुआ। स्वस्तिवाचन के साथ प्रभु का अर्चन-वंदन एवं महा आरती हुई। आरती के बाद फल, सिंघाड़े के आटे की पंजीरी प्रसाद में वितरित की गई।
गंगादास की शाला में मना प्राकट्य उत्सव
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का प्राकट्य उत्सव सिद्धपीठ श्री गंगादास की बड़ी शाला में धूमधाम से मनाया गया। सुबह 10 बजे भगवान श्रीराम की कथा हुई। दोपहर 12 बजे महंत स्वामी रामसेवक दास महाराज और भक्तों ने महाआरती की। इसके बाद भक्तों को प्रसादी वितरित की गई।
श्रीराम मंदिर में सजा फूलबंगला
फालका बाजार स्थित श्रीराम मंदिर में भी भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। रामनवमी पर मंदिर में फूलबंगला सजाया गया। आतिशबाजी और बैंडबाजों के साथ भगवान का जन्मोत्सव हुआ। प्रसाद के रूप में भक्तों को सिंघाड़े के आटे की पंजीरी बांटी गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









