शक्ति के दिनों में शक्तियों का किया सम्मान
Apr 06 2025
ग्वालियर। नारी पूज्यते सर्वत्र यथार्थ नारी की पूजा सभी जगहों पर होनी चाहिए। जहां एक और शहर भर में माता की पूजा चल रही है वहीं कर्म को पूजा के बराबर स्थान देने वाली महिलाओं को नारी उत्थान एवं जन कल्याण संगठन ने उनके कार्य स्थल पर जाकर सम्मानित किया।
नारी उत्थान एवं जन कल्याण संगठन की संस्थापक नम्रता सक्सैना ने बताया कि नारी हर क्षेत्र में पूज्यनीय हैं लेकिन एक विशेष तबका इससे अछूता रह जाता है। जो कि दिन भर अपनी अपनी दुकानों पर कार्य में लगा रहता है। हमें पूजा और अन्य दिनचर्या की चीज आसानी से उपलब्ध हो सके इसके लिए हमारी यह बहने दिन भर अपनी दुकानों पर कार्यरत रहती है।
इनकी इसी मेहनत को प्रणाम करते हुए रविवार को नारी उत्थान एवं जन कल्याण संगठन के पदाधिकारियों ने अलग अलग कार्य स्थलों पर जाकर वहां पर कार्यरत आधा सैकड़ा महिलाओं को साडिय़ा एवं उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्थापक नम्रता सक्सैना, राहुल, श्वेता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









