भाविप ने राम नवमी पर 51 कन्याओं का पूजनकर खाद्यान्न सामग्री भेंट की
Apr 06 2025
ग्वालियर। भारत विकास परिषद शाखा-समर्पण ने राम नवमी के अवसर पर 51 कन्याओं का पूजन कार्यक्रम महाराज बाड़े पोस्ट ऑफिस प्रांगण मे मुख्य आतिथ्य भाविप के सुधीर अग्रवाल के हाथो से सम्पन्न हुआ सभी कन्याओं और लांगूर को रोली तिलक पैर पूजकर खाद्यान्न सामग्री भेंट किए। इसके बाद चेतकपुरी चौराहे पर बाहर से सामान बेचने आए परिवार की कन्याओं को भी रोली तिलक लगाकर पैर पूजकर खाद्यान्न सामग्री भेंट की। साथ ही ग्वालियर को स्वच्छ सुन्दर साफ रखने पोलीथीन मुक्त कपड़े के थैले के उपयोग करने की सभी को शपथ दिलाई गई। यह जानकारी मीडिया प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने दी।
इस अवसर पर संस्थापक संजय धवन, विम्मी सचदेवा, लता गुप्ता, मनीषा श्रीवास्तव, मधु धवन, नेहा पमनानी, महेश धीमान, संजय श्रीवास्तव, लालाराम रजक, पन्नालाल निरंकारी, महेश जैसवाल, कमल रजक, प्रकाश राव मदान, सुरेश अरोरा, अशोक पमनानी, विजय शाक्य आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









