सागरताल में मिले महिला-पुरुष के शव, सुसाइड की आशंका
Apr 05 2025
ग्वालियर। शनिवार दोपहर 1.30 बजे सागरताल में महिला और पुरुष का शव मिला है। राहगीरों ने शवों को देखकर पुलिस को सूचना दी। बहोड़ापुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शव बाहर निकलवाए।
दोनों शवों की शिनाख्त हो गई है। महिला की शिनाख्त साधना सिंह 50 निवासी सरकारी मल्टी सागरताल के रूप में हुई है। महिला पति के साथ अकेली रहती थी। उसकी दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। महिला गत सुबह से लापता थी। जिसकी गुमशुदगी बहोडपुर थाने में गत शाम को दर्ज कराई गई थी।
वहीं मृतक पुरुष की पहचान राकेश माहौर 53 निवासी रंगियाना मोहल्ला चार शहर का नाका थाना ग्वालियर के रूप में हुई है। मृतक सब्जी का व्यवसाय करता था। वह चार दिन से लापता था। दो अप्रैल को ग्वालियर (किलागेट) थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज की गई है। उसके भी तीन बच्चे हैं। पुलिस ने दोनों के अलग-अलग कारणों से अलग-अलग सुसाइड करने की आशंका जताई है।
जानकारी के अनुसार शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र स्थित सागरताल के पास शनिवार दोपहर लोगों को एक महिला का शव उतराता हुआ दिखाई दिया। महिला साड़ी पहने हुए हैं। शव पेट के बल पड़ा हुआ था। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सागरताल के दूसरे छोर पर एक युवक का शव भी पानी में उल्टा उतराता दिखा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









