आज के बच्चे कल का भविष्य:राजौरिया
Apr 04 2025
ग्वालियर। श्री शारदा विद्यापीठ हाई स्कूल में नवरात्रि के चलते कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया थे। विशेष अतिथि जिला महामंत्री विनोद शर्मा, लता सिंह, जबर सिंह गुर्जर, बलबीर सिंह तोमर उपस्थित थे।
श्री राजौरिया ने कन्याओं को रौली चावल लगाकर, पैर छूकर आशीर्वाद लिया। राजौरिया ने विद्यालय के मेधावी बच्चों का सम्मान भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज के बच्चे कल के सुनहरे भारत का भविष्य है। विद्यालय में जो शिक्षा मिल रही है वहीं आपके भविष्य को उज्जवल बनाने में मददगार होगी। इससे पूर्व सुर, साज और आवाज अकादमी की संचालिका गीता शर्मा और उनकी टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनोहारी प्रस्तुति दी। इस अवसर पर बलराम बघेल, अनिल कौरव, सीवी शर्मा, जय सिंह तोमर, उम्मेद यादव, ट्विंकल शर्मा, दिनेश भदौरिया उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रेशु राजावत ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









