रामनवमी उत्सव में भगवान चक्रधर बनेंगे श्रीराम
Apr 04 2025
ग्वालियर। सनातन धर्म मंदिर में रामनवमी उत्सव 6 अप्रैल रविवार को श्रद्धाभाव से मनाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए अध्यक्ष विजय गोयल, प्रधानमंत्री रमेश चंद्र गोयल लल्ला एवं धर्म मंत्री रविन्द्र चौबे ने बताया कि 6 अप्रैल रामनवमी पर प्रात: 9 बजे भगवान चक्रधर का अभिषेक होगा 11 बजे भगवान चक्रधर का मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के रूप में श्रृंगार होगा। दोपहर 12 बजे भगवान रामचंद्र का जयघोष के बीच प्राकट्य उत्सव होगा। इसके बाद महाआरती होगी।
शहनाई वादन होगा मंदिर पर विशेष आकर्षक साज सज्जा की जाएगी। महाआरती के पश्चात सिंघाड़े की पंजीरी एवं चरणामृत का प्रसाद वितरण किया जाएगा। बधाइयां गाई जाएगीं, भजन कीर्तन होंगे। शाम के सत्र में भी भगवान श्रीराम के भजन कीर्तन, बधाइयां होंगी, प्रसाद वितरण होगा।
राम मंदिर फालका बाजार में भी होंगे आयोजन
राम नवमी पर शहर के अलग-अलग स्थानों पर स्थित राम मंदिरों में जन्म उत्सव होगा। फालका बाजार के राम मंदिर में फूल बंगला सजेगा और राम के जन्म के बाद आतिशबाजी होगी।
श्री ग्वालियर वालान अग्रवाल पंचायत के अध्यक्ष राम निवास अग्रवाल, महामंत्री गोविंद प्रसाद बंसल, दीपक मंगल, मदन मोहन गर्ग ने बताया कि राम नवमी पर 6 अप्रैल को सुबह 8 बजे राम का अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे राम जन्म उत्सव होगा। इसमें बैंडबाजे की धुन पर भक्ता खुशियां मनाएंगे व आतिशबाजी चलाएंगे। इसके बाद प्रसाद वितरण होगा जो रात तक चलेगा। उक्त पदाधिकारियों ने कहा कि शाम 5 बजे फूल बंगला सजेगा, इसके दर्शन भक्त करेंगे। शहर के इन मंदिरों में भी होंगे कार्यक्रम वाइकर मठ में सुबह तृप्ति बेहरे द्वारा जन्म कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा। राम जन्म तथा अखंड रामायण पाठ होगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









