कैट उपनगर ग्वालियर की टीम ने निगमायुक्त से समस्याओं पर मुलाकात की

Apr 03 2025

ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) उपनगर ग्वालियर की टीम ने कोर टीम सदस्य अशोक अग्रवाल के साथ निगमायुक्त संघप्रिय से मुलाकात की। पदाधिकारियों ने किले का सौन्दर्यीकरण और पशुओं की भीड को कम करने का आग्रह किया। 
 व्यापारियों ने कैट प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन के माध्यम से निगमायुक्त संघप्रिय को उपनगर ग्वालियर की समस्याओं से अवगत कराया एवं ज्ञापन दिया। व्यापारियों ने किलागेट पर पेयजल व्यवस्था, किलागेट एवं सराफा में सौचालय, हजीरा रोड पर व्यापार करने वाले व्यापारियों को विस्थापित करने की बात की जिस पर निगमायुक्त ने अविलम्ब कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। 
 इस अवसर पर भूपेन्द्र जैन, अशोक अग्रवाल, आलोक जैन, अक्षत जैन, रश्मि अग्रवाल, श्रोती गर्ग, डॉ. सौरभ खण्डेलवाल, आशीष जैन, लक्ष्मीनारायन अग्रवाल, श्रृष्टि अग्रवाल, चन्दू अग्रवाल, मोनू जैन, हरीश जैन, अजय अग्रवाल आदि उपस्थित थे।