मजाक करने पर पुजारी की पिटाई, छह हमलावरों पर मामला दर्ज
Apr 02 2025
ग्वालियर। मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है, जिसमें करीब 5 से ज्यादा युवक पुजारी को बीच सडक़ पर घेरकर लात-घूंसे, बेल्ट और लाठियों से पीटते दिखाई दे रहे हैं। यह घटना मोहना थाना क्षेत्र के बड़ागांव की बताई जा रही है। मारपीट के दौरान पुजारी को हाथ-पैर और सिर में गंभीर चोटें आईं, यहां तक कि उनके कपड़े तक फट गए। युवकों द्वारा की गई इस मारपीट की पूरी घटना पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
इसके बाद, पीडि़त पुजारी ने थाने जाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पुजारी की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन नामजद सहित छह हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
मोहना थाना क्षेत्र में मजाक-मजाक में हुए विवाद के बाद दो भाइयों ने मिलकर पुजारी के साथ मारपीट कर दी। 52 वर्षीय पुजारी महेश शर्मा पुत्र बुद्धाराम शर्मा ने बताया कि वह मोहना के पास बड़ागांव स्थित माता मंदिर के पुजारी हैं। गत दोपहर करीब 4 बजे जब वह अपने घर जा रहे थे, तब चंद्रपाल धाकड़ ने उनसे मजाक में गाली दी। पुजारी ने भी मजाक में जवाब दिया और फिर सामान लेने के लिए मोहना चले गए। लेकिन जब वह सामान लेकर रात करीब 7 बजे वापस लौट रहे थे, तभी चंद्रपाल सिंह धाकड़ और उसके भाई रामौतार धाकड़ ने रास्ते में उन्हें घेर लिया और बेल्ट व लाठियों से हमला कर दिया।
इसी दौरान प्रिंस धाकड़ भी अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया और उसने भी मारपीट में हिस्सा लिया। इस हमले में पुजारी के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। मारपीट के बाद सभी हमलावर वहां से भाग गए।
इसके बाद पुजारी थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उनकी शिकायत पर रामौतार, चंद्रपाल और प्रिंस धाकड़ सहित कुल छह हमलावरों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









