प्रेमी जोड़े ने की शादी, परिवार वाले धमका रहे एसएसपी से मांगी सुरक्षा
Apr 01 2025
ग्वालियर। एक युवती डांस क्लास में हलवाई युवक को दिल दे बैठी। दोनों ने भागकर शादी कर ली है। शादी के बाद बवाल मच गया। मंगलवार को युवक-युवती एसपी ऑफिस की जनसुनवाई में पहुंचकर प्रेमी जोड़े ने बताया कि उन्होंने दिल्ली कोर्ट और आर्य समाज में शादी कर ली है। उनके परिवार वाले शादी से नाराज हैं। अब प्रेमी जोड़ा ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।
मुरार थाना क्षेत्र के प्रसादी नगर निवासी मनीष सिंह धानुक और हिमांशी राजपूत ने 24 मार्च को शादी की। दोनों के पास कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट भी है। हिमांशी और मनीष की मुलाकात डांस क्लास में हुई थी। पिछले 5 साल से दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे।
हिमांशी ने बताया कि उसके परिवार वाले शादी से नाराज हैं। वे बार-बार पुलिस भेज रहे हैं। उसके पिता और परिवार वाले उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। दोनों डरे हुए हैं और एक-दूसरे के साथ रहना चाहते हैं।
एएसपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि लडक़ी के दस्तावेजों को देखने के बाद लडक़ी का बालिग होना पाया गया है। दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की है। संबंधित थाने को निर्देशित किया गया है। लडक़ी अपने परिजनों के साथ नहीं जाना चाहती है। साथ ही परिजनों को बुलाकर भी समझाइश दी जाए और नवविवाहित जोड़े को सुरक्षा दी जाए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









