स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, छात्रों का तिलक लगाकर प्रवेश कराया
Apr 01 2025
ग्वालियर। स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत मंगलवार 1 अप्रैल से हुई। स्कूल के शिक्षकों ने छात्रों का तिलक लगाकर स्कूल में प्रवेश कराया। स्कूल चलो अभियान के तहत 4 अप्रैल तक स्कूलों में हर दिन अलग-अलग गतिविधियां होंगी। इसमें विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों को भी शामिल होने का मौका मिलेगा। अभियान के पहले दिन मंगलवार को प्रवेशोत्सव से शुरुआत हुई। इस दौरान विद्यार्थियों को नि:शुल्क पुस्तकें भी दी गई। स्कूलों के शिक्षकों ने हर विद्यार्थी का तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया, जिले का मुख्य कार्यक्रम मुरार स्थित एमएलबी स्कूल में हुआ।
ग्वालियर में इस बार पहली कक्षा में ही करीब 7 हजार से अधिक विद्यार्थियों को प्रदेश दिए गए हैं। कलेक्टर रुचिका चौहान ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शिक्षा विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें। अभियान के दौरान सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के नामांकन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पहली से आठवीं तक सभी शालाओं में बालसभा हुई। इस दिन शालाओं में विशेष भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। दूसरे दिन बुधवार को भविष्य से भेंट कार्यक्रम होगा। इसमें विभिन्न क्षेत्रों के व्यक्तियों को प्रेरक की भूमिका में स्कूल में आमंत्रित किया गया है। वे बच्चों को पढ़ाई के महत्व और प्रेरणादायी कहानियां सुनाएंगे। 3 अप्रैल को शाला स्तर पर पालकों के साथ सांस्कृतिक एवं खेल-कूद की गतिविधियां होंगी।
फेल छात्रों के लिए होगा हार के आगे जीत है कार्यक्रम
फेल होने वालों के लिए 4 अप्रैल को खास कार्यक्रम हार के आगे जीत है कार्यक्रम होगा। पालकों को इन बच्चों की आगे की पढ़ाई के लिए काउंसलिंग कर समझाया जाएगा कि असफल होने के बाद भी लगातार प्रयास से अच्छा भविष्य तैयार किया जा सकता है। इसी दिन शाला प्रबंधन और विकास समिति की बैठक भी होगी। जिला शिक्षा अधिकारी अजय कटियार ने बताया कि प्रवेशोत्सव के लिए सभी स्कूलों में सभी तैयारियां सोमवार को पूरी हो चुकी थीं।
तापमान बढ़ा तो कलेक्टर ने बदला टाइम
ग्रीष्म ऋतु के दौरान बढ़ते हुए तापमान को ध्यान में रखकर जिले में बच्चों के हित में स्कूलों के संचालन के समय में बदलाव किया गया है। कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी अजय कटियार ने इस आशय का कक्षा तकारी कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार जिले में अब प्ले ग्रुप से दूसरी तक की कक्षाएं प्रात: 8 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक संचालित होंगी। परीक्षाएं यथावत संचालित रहेंगी। यह आदेश एक अप्रैल से प्रभावशील होगा और जिले की सभी शासकीय-अशासकीय और अनुदान प्राप्त शालाओं पर लागू होगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









