पूरा प्रदेश भाजपा सरकार ने कर्ज में डूबो दिया:विधायक डॉ. सतीश सिकरवार
Apr 01 2025
ग्वालियर। आज मध्यप्रदेश भ्रष्टाचार और अपराध में प्रथम स्थान पर है, जिसका पूरा श्रेय भाजपा सरकार को जाता है, पूरा प्रदेश भाजपा सरकार ने कर्ज में डूबो दिया है, विकास कार्य ठप पडे हैं। जनता को बुनियादी सुविधायें नही मिल रही है, क्योंकि सरकार के पास जनता की समस्याओं के बारे में सोचने का समय नहीं है। यह सरकार केवल उद्योगपतियों के लिये काम कर रही है। लेकिन कांग्रेस पार्टी जनता की समस्याओं के निराकण और न्याय दिलाने के लिये कोई कसर नही छोडेगी। अगर जरूरत पडी तो कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता सडक़ों पर उतरेगा इस भाजपा सरकार के खिलाफ लडेगा।
यह विचार 16 ग्वालियर पूर्व से विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने वार्ड 22 के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कही। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मेला ग्राउण्ड के वार्ड 22 की बैठक लोट्स स्कूल न्यू तरूण विहार में आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता राम पाण्डे, वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह नेताजी, ब्लॉक अध्यक्ष महादेव अपोरिया, पार्षद प्रमोद खरे, रामगोपाल मिलन, कैप्टन रामसिया शाक्स, जिलाध्यक्ष आई.टी. सेल आदित्य सेंगर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









