अध्यक्ष विम्मी सचदेवा, सचिव लता गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनीषा श्रीवास्तव बनी

Mar 31 2025

ग्वालियर।भारत विकास परिषद के प्रांतीय आदेशानुसार शाखा समर्पण के निर्वाचन शाखा संरक्षक अरविंद दुदावत संस्थापक संजय धवन ओर क्षेत्रीय संयुक्त सचिव अनूप अगवाल की उपस्थिति मे निर्वाचन अधिकारी अशोक गर्ग ने सम्पन्न कराए।
इसमे सर्व सहमति से 2025-26 के लिए अध्यक्ष पद पर विम्मी सचदेवा, सचिव पद पर लता गुप्ता, कोषाध्यक्ष पद पर मनीषा श्रीवास्तव को चुना गया। साथ ही उपाध्यक्ष पद पर वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ओर ज्योति शर्मा, पंकज शर्मा, महेश धीमान को बनाया गया। चुनाव अधिकारी अशोक गर्ग ने सभी नवीन दात्यित्व धारियों को बहुत बहुत बधाई दी। कार्यक्रम में सभी को चंदन तिलक लगाकर नव संवत्सर की बधाई दी गई।
इस अवसर पर अशोक गर्ग कहा कि शाखा समर्पण ने इस वर्ष दस गरीब बेटियों की शादी का संकल्प पूरा किया, आगे भी शाखा सेवा के कार्य करती रहेगी, निर्वाचन उपरांत अध्यक्ष गुलाब प्रजापति ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में पंकज शर्मा, महेश धीमान, कैलाश चन्द अग्रवाल, सुनील मिश्रा, देवेन्द्र शिवहरे, संजय श्रीवास्तव, अंकुर गुप्ता, भूपेंद्र प्रेमी, डीसी तिवारी, प्रवीण पवार, श्याम मांडिल, विजय शर्मा,  श्रीमति मधु धवन, पुष्पा प्रजापति, वंदना प्रेमी, मधु धीमान, ज्योति शर्मा, विम्मी सचदेवा, लता गुप्ता, रुपल शिवहरे, नीरु शर्मा आदि उपस्थित रहे।