कन्यापूजन कर मनाया नववर्ष:डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी
Mar 31 2025
ग्वालियर। बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था मधयप्रदेश की वार्ड 25 की अध्यक्ष ममता मौर्य ने बताया कि संस्था द्वारा गुडी पढ़वा के पवन अवसर पर कन्यापूजन कर बेटियों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि डीसी तिवारी, कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने की। कार्यक्रम का संचालन दीपमाला दिवाकर एवं आभार काजल कुशवाह ने किया।
सर्वप्रथम अतिथियों ने मां सरस्वती की तस्वीर का पूजन किया तत्पश्चात ममता मौर्य ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर डीसी तिवारी ने कहा कि संस्था विगत कई वर्षों बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर निरंतर कार्य कर रही है साथ ही नवजात कन्याओं का पूजन कर समाज को बहुत अच्छा संदेश दे रही है।
वहीं संस्था संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने कहा कि संस्था ने प्रत्येक वार्ड में अपने अध्यक्ष नियुक्त किए है जिनकी सूचना पर घरों में जाकर कन्यापूजन करने का हमें सौभाग्य मिलता है। साथ ही उत्कृष्ट छात्राओं को सम्मानित कर संस्था उन्हें प्रोत्साहित कर रही है।
वहीं आज मुरार स्थित वार्ड 25 की अध्यक्ष ममता मौर्य के निवास गुरुकुल कोचिंग पर कन्यापूजन एवं 21 छात्राओं को सम्मानित किया है। इससे पूर्व संस्था कार्यालय पर गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर संस्था कार्यालय पर भगवा झंडा लगाकर पूजन भी किया। इस अवसर पर हर्षिता गुर्जर, काजल कुशवाह, दीपमाला दिवाकर सहित संस्था की बहने उपस्थित थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









