नाबालिग छात्रा को जबरन कार में बैठाने की कोशिश कर रहे दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा
Mar 31 2025
ग्वालियर। नाबालिग छात्रा को जबरन कार में बैठाकर भागने की कोशिश कर रहे दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा है। फिलहाल, पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है। मामला अपहरण का है या फिर आपसी विवाद का, इसकी पड़ताल की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक कंट्रोल रूम में फोन कर किसी ने छात्रा के अपहरण की सूचना दी थी। उसने कार के चेतकपुरी माधवनगर से महाराजबाड़ा की तरफ जाने की बात कही। जिस पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी। करीब 25 मिनट बाद रॉक्सीपुल पर पुलिस ने कार को ट्रैस कर लिया।
गाड़ी रोकने के लिए पुलिसकर्मियों ने बैरिकेड्स लगाए। कार सवारों को रुकने की चेतावनी दी। ड्राइवर ने बैरिकेड्स को टक्कर मारते हुए कार भगाने की कोशिश की। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। लडक़ी समेत दोनों युवकों से माधौगंज थाने में पूछताछ की जा रही है।
पुलिस कंट्रोल रूम को सोमवार दोपहर 12 बजे सूचना मिली कि ग्वालियर के माधवनगर गेट से मारुति स्विफ्ट कार नंबर एमपी 07 जेडजी 0352 में सवार दो युवक लडक़ी को जबरन अपने साथ ले जा रहे थे। जिस पर शहर के सभी पॉइंट्स पर नाकाबंदी कर चेकिंग लगा दी गई।
करीब 25 मिनट बाद पुलिस की चेकिंग से बचती हुई कार माधौगंज थाना इलाके में रॉक्सीपुल पर दिखी। वहां मौजूद हवलदार ने सडक़ पर बैरिकेड्स लगाकर उसे रोकने की कोशिश की। कार सवार युवकों ने बैरिकेड्स में टक्कर मार दी, लेकिन भाग नहीं सके। पुलिस ने नाबालिग छात्रा सहित दो आरोपी आर्यन शुक्ला और अभिषेक नारवे को पुलिस ने पकड़ा है। फिलहाल, पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है। मामला अपहरण का है या फिर आपसी विवाद का, इसकी पड़ताल की जा रही है।
इस मामले में एएसपी कृष्ण लालचंदानी का कहना है कि पुलिस फिलहाल दोनों युवकों से पूछताछ कर पता लगा रही है कि मामला अपहरण का है या फिर आपसी विवाद का है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









