एमआईटीएस में अंतरराष्ट्रीय छात्र सम्मेलन में प्रस्तुत हुए 205 शोध पत्र
Mar 31 2025
ग्वालियर। माधव प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान (एमआईटीएस) सम विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित तीसरी अंतरराष्ट्रीय दो दिवसीय छात्र सम्मेलन ऑन मल्टीडिसिप्लिनरी एंड करंट टेक्निकल रिसर्च का समापन हुआ।
डीम्ड यूनिवर्सिटी के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश मौर्य ने बताया कि इस सम्मेलन ने तकनीकी और बहुविषयक अनुसंधान के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में कुल 205 शोध पत्र भेजें गए। यह शोध पत्र 49 प्रतिष्ठित संस्थानों और उद्योगों के द्वारा भेजें गए। जिनमें से 93 शोध पत्रों को प्रस्तुति और सम्मेलन कार्यवाही में पुस्तक अध्याय के रूप में संभावित प्रकाशन के लिए स्वीकार किया गया। यह सम्मेलन 13 विभिन्न राज्यों और तीन देशों संयुक्त राज्य अमेरिका, भारत और बांग्लादेश के शोधकर्ताओं के व्यापक प्रतिनिधित्व के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन की गेस्ट ऑफ ऑनर, राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान (एनपीटीआई) की महानिदेशक डॉ. त्रिप्ता ठाकुर ने कहा कि हरित ऊर्जा और प्रदूषण मुक्त उत्पादन के क्षेत्र में सतत विकास के लिए बहुविषयक अनुसंधानं अत्यंत आवश्यक है। इसके साथ ही एमआईटीएस सम विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आरके पंडित ने कहा कि संस्थान तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में कुशल और उद्योग-उन्मुख मानव संसाधन तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है।
सम्मेलन में डॉ. मंजरि पंडित ने डॉ. त्रिप्ता ठाकुर को बुके और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









