51 रोट्रेक्ट छात्र छात्राओं शिविर में रक्तदान किया
Mar 31 2025
ग्वालियर। ब्लड बैंक में ब्लड की इस समय में कमी चल रही है। रोट्रेक्ट टीम की पहल पर प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मेनिजमेंट एंड रिसर्च ग्वालियर एव रोट्रेक्ट ऑफ प्रेस्टीज ग्वालियर आरआईडी 3053 एव इंडियन रेडक्रास सोसायटी ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में ब्लड डोनेशन शिविर का आयोजन किया गया। अभय दुबे एव विशेष उपमन्यु ने सराहनीय सहयोग किया। 51 रोट्रेक्ट छात्र छात्राओं शिविर में रक्तदान किया।
रोट्रेक्ट टीम के डीआरआर पवित्र तिवारी ने रक्तदान शिविर की शुभकामनाएं देते हुए कहा रक्तदान महादान है और 90 दिन के अंतराल में स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। रोटेरियन सुधीर त्रिपाठी ने कहा रक्त का कोई विकल्प नही एक स्वस्थ व्यक्ति ही दूसरे पीडि़त व्यक्ति की मदद कर सकता है।
पवित्र तिवारी व सुधीर त्रिपाठी ने रोट्रेक्ट टीम के कॉर्डिनेटर निसिता गुप्ता, वैभव शाहू और उनकी टीम के सभी सदस्य को समृति चिन्ह भेंट देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ एसडी शर्मा, प्रवीण भारद्वाज, सुरेंद्र कुशवाह, मनोज गुर्जर, सोमनाथ शर्मा, अमन, रिक्की आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









