पेंशन वृद्धि को लेकर विकलांगजनों ने सुन्दर काण्ड व शांति पाठ किया

Mar 31 2025

ग्वालियर। कांग्रेस विकलांग कल्याण प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय शसक्त दिव्यांग आत्मनिर्भर ट्रस्ट के तत्वावधान में विकलांग, वृद्ध, विधवा निराश्रितों की  राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन में इन्दौर उच्चतम न्यायालय की डबल बेंच द्वारा 2023 में सरकार को दिए गए आदेश अनुसार मप्र सरकार द्वारा विकलांगजनों को सरकार द्वारा दिए जा रहे 600 रुपए से बढ़ा कर 1562 रुपये मासिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन विकलांग जनों की किये जाने को लेकर मध्यप्रदेश सरकार को 45 दिनों में निर्णय लेकर शीघ्र विकलांग जनों को लाभ दिये जाने का आदेश दिया था।
 इतना ही नहीं भाजपा  ने 2023 में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव ओर 2024 के लोकसभा चुनाव के अपने मेनोफेस्टो में भी घोषणा की थी कि हमारी सरकार बनने के बाद विकलांग, वृद्ध, विधवा एवं परित्यागता निराश्रितों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन 1500 रुपए माह दिये जाने की चुनावी मंचों से घोषणा की थी। जो आज दिनांक तक पूरी नहीं की गई।
भाजपा सरकार द्वारा अपने किए गए वादे ओर उच्चतम न्यायालय के आदेश का मान रखने के लिए मप्र सरकार को सद्बुद्धि दिये जाने को लेकर फूलबाग गांधी प्राणी उद्यान गेट पर सुन्दर काण्ड व शांति पाठ द्रष्टि बाधित विकलांग मुकुंद यादव एवं निशिकांंत कौरव की भजन मंडली द्वारा किया गया। पेंशन वृद्धि को शीघ्र लागू नहीं किये जाने को लेकर शहर जिला कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनूप जौहरी एवं जिला अध्यक्ष जीतू यादव ने कहा कि अगर इसके बाद भी विकलांग जनों की पेंशन में शीघ्र वृद्धि नहीं की गई तो हमारा संगठन उच्चतम न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने के विरुद्ध शीघ्र ही उच्चतम न्यायालय में अवमानना याचिका दायर करने की रणनीति तैयार करेगा। 
इस मौके पर परमार सिंह कुशवाह, वीरसिंह तोमर, रामनिवास शर्मा, राम नरेश तिवारी, सुरेश चौहान, मुकुंद यादव, निशिकांत कौरव आदी थे।