प्रजापति समाज का होली मिलन समारोह संपन्न
Mar 31 2025
ग्वालियर। प्रजापति समाज का ताल वाले हनुमान मंदिर पर राष्ट्रीय प्रजापति हितकारिणी महासभा भारतवर्ष के तत्वाधान में मंदिर प्रबंधन कार्यसमिति के माध्यम से प्रजापति होली मिलन समारोह एवं सामाजिक समरसता गोठ का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम की थीम प्रजापति समाज की एकता और समरसता को प्रदर्शित करना भी रहा।
कार्यक्रम के आयोजनकर्ता एवं मंदिर प्रबंधन कार्यसमिति के अध्यक्ष बलराम प्रजापति के द्वारा प्रजापति समाज के भारतीय सेना से सेवानिवृत सैनिकों का सम्मान किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह एवं विशिष्ट अतिथि मुन्नालाल गोयल पूर्व विधायक रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय प्रजापति हितकारिणी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ख्यालेन्द्र प्रजापति द्वारा की गई।
कार्यक्रम में सभी अतिथियों के द्वारा प्रजापति समाज की एकता और संगठन पर विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए प्रजापति समाज को एक शांति प्रिय और निर्भीक समाज निरूपित किया गया और इसी प्रकार के भव्य कार्यक्रम आयोजित करने की अपेक्षा के साथ बधाइयाँ प्रेषित की।
प्रजापति होली मिलन समारोह में सुनील शर्मा, मनोज तोमर सभापति, पार्षद श्रीमती सरोज हेवरन कंसाना, शिवप्रसाद गोला, एसएन प्रजापति, गणेश प्रजापति, श्रीमती योगेश्यरी पचोखरिया, श्रीमती प्रिया प्रजापति, भगवानदास प्रजापति, मुरारीलाल प्रजापति, प्रहलाद विश्वकर्मा, एसआर गोले, हेमसिंह रौतेले, श्यामलाल प्रजापति, प्रहलाद प्रजापति, सोनेराम प्रजापति, श्यामलाल राजधर, वेदप्रकाश सुजेनिया, सुरेश प्रजापति, भालचंद्र प्रजापति,ललित प्रजापति, वीरेंद्र प्रजापति, हेमंत प्रजापति, महेश प्रजापति, परमानंद प्रजापति, कमल प्रजापति, संतोष प्रजापति, राजकुमार प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









