125 शाखाओं के अध्यक्ष मंत्री को सम्मानित किया

Mar 31 2025

ग्वालियर। भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमाक 2 के क्षेत्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन सोनागिर में भारतीय जैन मिलन की श्रेष्ठ शाखाओं को मानवसेवा के क्षेत्र में पर्यावरण, शिक्षा, शिविर, नेत्र ऑपरेशन, गरीब बच्चियों की शादी, रक्तदान आदि कार्यों के लिए अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। अधिवेशन में उत्तम अध्यक्ष, सर्व श्रेष्ठ शाखाएं सहित 125 शाखाओं के अध्यक्ष मंत्री को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला थे। 
समारोह गौरव जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय जैन गुना, राष्ट्रीय संरक्षक सुरेश जैन रितुराज थे। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र जैन, प्रवीण गंगवाल ग्वालियर, राष्ट्रीय संरक्षक बालचंद्र जैन, संयुक्त मंत्री राजेश जैन बंटी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल भाजपा, क्षेत्रीय अध्यक्ष अनिता जैन एवं क्षेत्रीय मंत्री महेंद्र जैन विशेष रूप से मंच पर मौजूद रहे।
अधिवेशन में मानवसेवा कार्यों के लिए सर्वश्रेष्ठ शाखाओं में जैन मिलन महिला और युवा नेमीनाथ ग्वालियर, जैन मिलन ग्वालियर, जैन मिलन महिला और पुरुष शिवपुरी, जैन मिलन बालिक पोरस, जैन मिलन महिला महानगर, जैन मिलन महिला और पुरुष स्वतंत्र डबरा को अवार्ड मिले। सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष का पुरस्कार अध्यक्ष ऋषभ जैन नेमीनाथ, अध्यक्ष ज्योति जैन विनय नगर, अध्यक्ष वंदना जैन नेमिनाथ, मुद्दला जैन महानगर, अध्यक्ष मुकेश जैन ग्वालियर को मिला। सर्व श्रेष्ठ मंत्री मनीषा जैन विनय नगर, सत्य शालिनी जैन सिटी सेंटर, दर्शिका जैन शिवपुरी, युवा तरुण जैन नेमीनाथ, नीलम जैन नेमीनाथ, धर्मेन्द्र जैन गोरमी को मिला।