विधायक बताएं रेत का अवैध उत्खनन रोक पाए कि नहीं-पूर्व मंत्री लाखन सिंह
Mar 30 2025
भितरवार। लंबे समय बाद पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव स्थानीय मीडिया से रूबरू हुए। जिसमें उन्होंने अवैध रेत उत्खनन के सवाल पर कहा कि क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह राठौर बताएं कि वे रेत का अवैध उत्खनन रोक पाए कि नहीं। पूर्व मंत्री श्री यादव के ऐसे तमाम आरोपों पर एक भाजपा नेता ने तंज कसते हुए कहा कि यह भितरवार है। यहां जिसकी गाड़ी पटरी से उतरी वह फिर कभी नहीं चढ़ी। जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के पूर्व मंत्री लाखन यादव बीते रोज नगर में कुछ पत्रकारों से मिले।
इस दौरान उन्होंने अवैध रेत उत्खनन को लेकर क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह राठौर पर निशाना साधते हुए कहा कि अब विधायक बताएं कि रेत उत्खनन रुका है कि नहीं। वहीं पूर्व मंत्री श्री यादव ने कहा कि पिछले पंद्रह साल में विधायक रहा और इसी बीच मंत्री भी रहा। तब विधायक रेत के अवैध उत्खनन को लेकर आरोप लगाते थे। वहीं पूर्व मंत्री ने तीखे स्वर में कहा कि इन दिनों जनता के बीच में बहुत बड़ा उत्खनन हो रहा है। तहसील, एसडीएम और कलेक्टर कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है। व्यापारी,कर्मचारी भ्रष्टाचार से परेशान हैं। भाजपा का चाल चरित्र जनता देख रही है। वहीं पूर्व मंत्री श्री यादव का ऐसा बयान सामने आते ही विधायक मोहन सिंह राठौर के समर्थक भाजपा नेता बंटी महाना ने पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि यह भितरवार है जिसकी गाड़ी एक बार पटरी से उतर गई। तो वह लौटकर कभी चढ़ी नहीं है। भाजपा नेता ने कहा कि में पूर्व मंत्री से पूछना चाहता हूं कि आपने 20 साल में क्या किया। विधायक श्री राठौर ने तो डेढ़ साल में 680 करोड़ रुपए से भितरवार विधानसभा में विकास कार्य कराए हैं। जिसका उन्होंने पूरा लेखा जोखा जनता के सामने रखा है।
पूर्व विधायक लाखन सिंह यादव ने नाम लिए बगैर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा शुरू से ही केडरवेस पार्टी रही है। लेकिन अब इसमें कुछ ऐसे एलिमेंट्स पहुंच गए हैं। कुछ न कुछ खुरापात करते रहते हैं। जिससे अब भाजपा में ग्वालियर समेत पूरे प्रदेश भर में गुटबाजी नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि यह वो एलिमेंट्स है। जो कांग्रेस में गुटबाजी फेलाते थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









