मेहनत ईमानदारी और लगन से हर कार्य करने पर मिलती है सफलता:आदर्श दीदी
Mar 30 2025
ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवाकेंद्र प्रभु उपहार भवन माधौगंज में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भोपाल से पधारी मप्र राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग की अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्रीमती सुनीता यादव, स्थानीय केंद्र प्रमुख ब्रह्माकुमारी आदर्श दीदी, बीके प्रहलाद उपस्थित थे।
कार्यक्रम के शुभारंभ में आदर्श दीदी ने कहा कि जीवन में यदि सादगी और सत्यता है तो वह हर क्षेत्र में सफल हो सकता है। आज के दौर में लोग शॉर्टकट ढूढ़ते है। जबकि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता मेहनत ईमानदारी और लगन से कार्य करने पर ही सफलता मिलती है।
उन्होंने आगे कहा कि हम कितने भी व्यस्त क्यों न हो परंतु थोड़ा समय हमें अपने लिए अवश्य निकालना चाहिए। जिसमें हम ध्यान आदि कर सकें। ध्यान से हम ऊर्जावान और सदा खुश रह सकते है। राजयोग ध्यान हमें शारीरिक रूप से और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने में बहुत मदद करता है।
मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति श्रीमती सुनीता यादव ने कहा कि दुनिया में आज कई लोग बहुत दु:खी और परेशान हैं। इन सबसे छूटने के लिए आध्यत्मिकता हमें बहुत मदद करती है। आज हर उस व्यक्ति को अपने जीवन में आध्यात्मिकता का समावेश करना चाहिए जिसके जीवन में उतार चढ़ाव बहुत आते है। हमने जब सहज रीति से ही अपने जीवन में राजयोग ध्यान को आत्मसात किया तो बहुत सकारात्मक अनुभव हुए। पिछले एक दशक से भी अधिक समय से ध्यान हमारे जीवन का हिस्सा है। यह मेरा सौभाग्य रहा कि ब्रह्माकुमारीज ग्वालियर केंद्र के माध्यम से मुझे आध्यत्मिकता से जुडऩे का मौका मिला।
कार्यक्रम में बीके प्रहलाद भाई ने अपने विचार रखे तथा अन्त में सभी का आभार व्यक्त किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









