बजरंग भक्त मंडल द्वारा नेत्रहीन छात्रावास में किए पंखे भेंट
Mar 30 2025
ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल ने बताया कि मंडल द्वारा निरंतर की जा रही सामाजिक, धार्मिक एवं जनसेवा अंतर्गत रविवार को हिन्दू नववर्ष एवं नवरात्रों के पावन पर्व पर काल्पी ब्रिज स्थित आत्मज्योति नेत्रहीन बालिका आवासीय विद्यालय में, विद्यालय की मांग पर 2 छत के पंखे उपलब्ध कराए गए।
प्रति सप्ताह की जाने वाली गौभोग सेवा के क्रम में रविवार को 650 किलो हरे चारे की सेवा जनकताल स्थित गौशाला में हेमंत शिवहरे इंदौर, शालिनी त्रिपाठी, लव मिश्रा, मयंक कसेरा, दीपक शर्मा, राजीव जादौन, संतोष शिवहरे, डॉ प्रकाश अग्रवाल, शांतनु सिंह के सहयोग से की गई।
आज की सेवा में आशीष मंगल, राकेश मंगल, अमन गर्ग, नमन अवस्थी, विशाल अग्रवाल, पुनेश पाल, हरीश राठौर, हरीश अग्रवाल, रामकिशोर मंगल, दीपक बघेल, दीपक शर्मा, अंकित गोयल, संतोष शिवहरे, राजीव जादौन, सुशील कुशवाह, मयंक कसेरा, संजीव गुप्ता, कुशल अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









