सरकार मजदूरों का शोषण कर रही, ठेकेदार मुनाफा कमा रहे:जयवर्धन सिंह
Mar 30 2025
ग्वालियर। इंटक के दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन में शामिल होने आए कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने भाजपा की वर्तमान सरकार पर जुबानी हमला किया है। पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार मजदूरों का शोषण करने में जुटी हुई है। मजदूरों को उनका हक नहीं मिल रहा है, जबकि ठेकेदार मुनाफा कमा रहे हैं। 20 साल में भाजपा के राज में हमारे प्रदेश में एक भी नया उद्योग स्थापित नहीं हुआ है।
हमको एक-एक ऐसे नौजवान के हक की लड़ाई लडऩी पड़ेगी, जो आउटसोर्स पर काम कर रहा है। इन्हीं सभी मुद्दों को लेकर इंटक की प्रांतीय सम्मेलन में चर्चा की जाएगी। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी इस प्रांतीय सम्मेलन में शामिल हुए थे और भाजपा के परिवार वाद वाले बयान पर खुलकर पलटवार किया था।
भाजपा के मंत्री द्वारा रेत माफिया को पेट माफिया कहे जाने पर विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि मंत्री के परिचित लोग अवैध उत्खनन करते पकड़े गए हैं। इसीलिए संभवत उन्होंने उन्हें पेट माफिया कहा है। जयवर्धन सिंह ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस समय भाजपा में दो गुट है पुरानी भाजपा और नई भाजपा। विधायक जयवर्धन ने कांग्रेस छोडक़र भाजपा में गए नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह भाजपा में एडजस्ट नहीं हो पा रहे हैं। क्योंकि जिस तरह से विजयपुर चुनाव में एक पक्ष ने प्रचार किया था दूसरा पक्ष वहां पर था ही नहीं।
विकास नहीं कर पा रहे तो मंत्री क्यों बने
जयवर्धन सिंह ने कहा कि हम जब ग्वालियर के विकास के बारे में बात कर रहे हैं तो बड़े आश्चर्य की बात है कि ऐसे अद्भुत मंत्री है ग्वालियर में जो स्वयं विकास नहीं कर पा रहे हैं। यह मंत्री दूसरों को विकास करने के लिए बुला रहे हैं। जयवर्धन सिंह ने कहा कि आप काम नहीं कर पा रहे हो तो मंत्री क्यों बने हो। जयवर्धन ने कहा कि यह सभी ऐसे पहलु हैं मैं चाहता हूं कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व इस पर मंथन करें ऐसे मंत्रियों को पद दे दिया है जो स्वयं काम नही कर पा रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









