मजदूरों की लड़ाई के लिए हम सबको आगे आना होगा: दिग्विजय
Mar 29 2025
ग्वालियर। मजदूरों की लड़ाई के लिए हम सबको आगे आना होगा। मजदूर का हित सर्वोपरि रखकर आगे बढ़ेंगे तब ही हमारे प्रयास सफल हो पाएंगे। यह बात शनिवार को बिरला नगर पुल के पास श्याम वाटिका में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कही। वह इंटेक के अधिवेशन व बैठक में शामिल होने के लिए सुबह ही ग्वालियर पहुंचे हैं। इंटेक के सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र नाती, जिलाध्यक्ष रतीराम सिंह यादव सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हैं।
इससे पहले उन्होंने राज्यसभा सदस्य अशोक सिंह व अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से चर्चा की और पार्टी व संगठन के लिए एकजुटता से काम करने का मशविरा दिया।
लंबी चर्चा के दौरान अंचल की समस्याओं व उनके समाधान के लिए क्या किया जाना चाहिए इसके लिए कांग्रेस नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री से उनके अनुभवों के आधार पर सलाह ली। कांग्रेस की वरिष्ठ लीडरशिप में शामिल पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से मिलने व उनका स्वागत करन के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का हुजूम होटल सेंट्रल पार्क पहुंचा। वहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि पार्टी हित के लिए जी जान से जुट जाओ। अभी से जनता के बीच पहुंचो जिससे इसका फायदा आगामी समय में मिले।
कांग्रेस नेता सुनील शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ गोला का मंदिर चौराहे पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का स्वागत किया। स्वागत के दौरान थोड़ी बात-चीत भी दोनों नेताओं के बीच हुई।
स्वागत करने वालों में मुनेन्द्र सिंह भदौरिया, सौनू राजावत, विक्की शर्मा, पिंटू राजपूत, गुड्डन कुशवाह, मनोज शास्त्री, सत्यभान सिंह राजावत सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









