शनिश्चरी अमावस्या पर प्रभात फेरी निकाली बापू भक्तों ने
Mar 29 2025
ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम ग्वालियर द्वारा शनिश्चरी अमावस्या पर आयोजित हरिनाम प्रभात फेरी भारी संख्या में शामिल साधक भक्तों ने गुरुभक्ति से भरे भजनों पर नृत्य किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को दी।
शनिश्चरी अमावस्या पर आयोजित प्रभात फेरी हनुमान चौराहे से जीवाजी गंज होते हुए लक्ष्मीगंज की विभिन्न गलियों में होती हुई वापिस हनुमान चौराहे पर समाप्त हुई। इस दौरान हरिभक्तों का जल फल मिष्ठान वितरण कर स्वागत कर चलित वाहन पर बिराजे संत आशाराम बापू के विग्रह फोटो को पुष्प मालाओं से लाद दिया।
समापन पर अर्जुन भाई संचालक आश्रम ग्वालियर द्वारा मंगल आरती कर व्यास पीठ से सामूहिक आशीर्वाद ग्रहण किया। जन साधारण में हजारों ऋषि प्रसाद सत्साहित्य का वितरण भी किया गया।
प्रभात फेरी में अर्जुन भाई, लखमीचंद ,हरीश ढींगरा, दिलीप हूंदवानी, रामू रामानी, सीबी शर्मा, प्रधान सिंह, हितेश चितोरिया, गोविंद राठौर, हिमांशु नागपाल, महेंद्र कुशवाह, कविता बहन, कुसुम चंदेल, पूजा, लता खत्री इत्यादि शामिल रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









