विहसंत महिला मंडल की ओर से होली मुस्कान मिलन समारोह हुआ आयोजित

Mar 27 2025

ग्वालियर। विहसंत महिला मंडल की ओर से आनंद नगर चौराहे पर स्थित आरके रेस्टोरेंट में होली की मुस्कान थीम पर रंगोत्सव मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। आनंद नगर की महिलाओं द्वारा ऐसा प्रोग्राम होली मुस्कान मिलन समारोह पहली बार हुआ। जिसमे कई गेम्स खेलें के साथ पुरुस्कार भी वितरण किए।आनंद नगर जैन समाज की सभी महिलाओं को जोड़ने के उद्देश्य को लेकर होली मिलन समारोह किया आयोजित।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि होली मुस्कान मिलन समारोह में पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने फूल और गुलाल की होली खेली। होली मुस्कान मिलन का सर्वप्रथम शुभारंभ महिला मंडल संस्था की संयोजिका कमलेश जैन, अध्यक्ष पिंकी जैन सचिव आरती जैन और मालती जैन ने भगवान महावीर स्वामी ओर उपाध्याय श्री विहसंत सागर महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान संस्था की सदस्यों ने होली गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति से समा बांधा। गीत, संगीत के बीच होली उत्सव में महिलाओं ने जमकर धमाल मचाया। होली के दिन दिल मिल जाते हैं.., होली खेले रघुवीरा, होली है आदि गीतों पर नृत्य प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने जमकर धमाल मचाया। साथ ही महिलाओं ने सस्पेंस गेम, हाऊजी, प्रश्नमंच, खेलकर पुरुस्कार जीते ओर एक दूसरे को तिलक लगाकर शुभकामनाएं दी।