इंदौर में युवती को गोली मारने वाले तीनों आरोपी दतिया से पकड़े
Mar 27 2025
ग्वालियर। इंदौर में भावना उर्फ तनु सिंह हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी स्वास्तिका, आशु यादव और मुकुल को दतिया से पकड़ा है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि आरोपी भोपाल से थार जीप से भागे हैं।
दरअसल 21 मार्च को इंदौर के महालक्ष्मी नगर में एक फ्लैट में ग्वालियर की रहने वाली भावना गोली लगने से घायल हो गई थी। तीन लोग उसे लेकर कार से बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचे और छोडक़र भाग गए। इलाज के दौरान भावना की मौत हो गई थी।
सूत्रों के अनुसार पुलिस ने भोपाल से विख्यात पाठक को भी पकड़ा है। पीयूष अवस्थी और कान्हा गोयल को भी हिरासत में लिया है। इंदौर के जिस मकान में घटना हुई उसका रेंट एग्रीमेंट इन तीनों के नाम पर है।
हत्या के बाद आशु, मुकुल और स्वास्तिका भोपाल में विख्यात के घर पर रुके थे। फरारी में आरोपियों को संरक्षण देने के मामले में विख्यात को भी आरोपी बनाया गया है। हालांकि, पुलिस अभी मामले में कुछ भी कहने से बच रही है।
आरोपियों के पास से 28 मोबाइल, 4 लैपटॉप, 50 से ज्यादा एटीएम कार्ड और 50 से अधिक बैंक खातों की पासबुक बरामद हुई हैं। दो मैगजीन और कारतूस भी मिले हैं। आरोपी ऑनलाइन सट्टे का काम करते हैं।
नेपाल के रास्ते दुबई भागना चाहते थे आरोपी
भावना हत्याकांड के आरोपियों पर 10 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस को आशंका थी कि आरोपी विदेश भी भाग सकते हैं। इसे देखते हुए उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया गया था। इधर, भावना के मुंहबोले भाई पंकज ठाकुर ने ग्वालियर में कैंडल मार्च निकालकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









