अग्रमिलन ग्रेटर ग्वालियर का स्थापना दिवस मना

Mar 27 2025

ग्वालियर। अग्रमिलन ग्रेटर ग्वालियर का स्थापना दिवस 10 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया गया। जिसमें ग्वालियर मुरार, लश्कर, मुरैना के सभी वरिष्ठ अग्रबंधु शामिल रहे। इस मौके पर महिला एवं पुरुषों द्वारा फूलों की होली खेली गई। 
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, डॉ. रामबाबू गोयल, संजीव अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, डीपी गोयल, दिनेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।