नव संवत्सर के सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं ने दी प्रस्तुति

Mar 27 2025

ग्वालियर। संस्कार भारती और नगर निगम की ओर से चल रही नवसंवत्सर श्रृंखलाओं के क्रम में रॉक्सी पुल पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुई। इसमें सर्वप्रथम नृत्य छाया सेंटर फॉर कथक डांस की ओर से गणेश वंदना हुई, वहीं शारदा नाद मन्दिर संगीत महाविद्यालय की छात्राओं ने छनन छनन नाचे गिरधारी. पर मनमोहक प्रस्तुति देकर सब का मन मोह लिया। 
तत्पश्चात चैंपियन मार्शल आर्ट्स एकेडमी एंड योग ग्रुप ने जटा टवी गलज्जलप्रवाह पावितस्थले... पर योग और नृत्य की मुद्राओं से सभी को हैरत में डाल दिया। तत्पश्चात माइकल डांस ग्रुप ने जय हो... गीत पर समूह नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उसके पश्चात मंत्रिता शर्मा ने गीता के बारह अध्याय का स्वर पाठ वाचन किया। कार्यक्रम का संचालन विमल वर्मा ने किया।