मां कर्मादेवी की जयंती पर चल समारोह निकालकर प्रतिभाओं का किया गया सम्मान
Mar 27 2025
ग्वालियर। मां कर्मादेवी की जयंती पर शहर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ग्रेटर ग्वालियर साहू समाज ने चल समारोह निकाला और समाज के दानवीरों के साथ ही अन्य प्रतिभाओं को सम्मानित किया।
फूलबाग गेंदघर स्थित हनुमान मंदिर से चल समारोह को महापौर डॉ. शोभा सिकरवार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चल समारोहमें मां कर्मादेवी के साथ ही भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां और वृंदावन के कलाकारों की मंडलिया बैंडबाजों के साथ चल रही थीं। समाज की संत मंजरी देवी बग्घी पर सवार रहीं।
चल समारोह नदी गेट से शिंदे की छावनी, फालका बाजार, दौलतगंज बैड मार्केट, नया बाजार, कटोराताल चौराहा, समाज के मंदिर नाका चंद्रवदनी होते हुए अचलनाथ गार्डन चेतकपुरी पर समाप्त हुआ। चल समारोह के बाद समाजजनों ने नाका चंद्रवदनी स्थित मां कमदिवी के मंदिर पर पूजा-अर्चना भी की। शाम को अचलनाथ गार्डन में भजन संध्या हुई। यहां मथुरा-वृंदावन से आए कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने साहू समाज के भूपेंद्र साहू, कंचन मोदी, रामनरेश साहू, पवन साहू, अशोक साहू, महेंद्र साहू, जितेंद्र साहू, विक्की साहू, मनोहर साहू, प्रमोद साहू का सम्मान किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









