भाजपा सरकार ने पूरे प्रदेश को कर्ज में डूबो दिया:विधायक डॉ. सतीश सिकरवार

Mar 27 2025

ग्वालियर। आम आदमी मंहगाई और बेरोजगारी से परेशान है। भाजपा सरकार मंहगाई और बेरोजगारी की बात क्यों नहीं करती हैं। आज पूरा प्रदेश भाजपा सरकार ने कर्ज में डूबो दिया है, विकास कार्य ठप पडे हैं। यह बात 16 ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने वार्ड 57 एवं 58 के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में कही। 
16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा के ब्लॉक इंदरगंज के वार्ड 57 में तोरण वाटिका चेतकपुरी रोड एवं वार्ड 58 में मुक्तानंद आश्रम हरिशंकरपुरम में सैकडों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये विधायक डॉ. सिकरवार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विकास करती है और दूसरी पार्टी के लोग झूठ-फरेब एवं भ्रम फैलाने की राजनीति करते हैं। भाजपा के लोग सामाजिक सद्भाव बिगाडऩे का कार्य करते हैं, जाति-धर्म को बांटकर सियासी खेल खेलते हैं। भाजपा की यही हकीकत हम सबको जनता के बीच उजागर करने का काम करना है। उन्होंने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत और लग्न से देश और प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार आयेगी और जनता के लिये काम करेगी।
बैठक में प्रदेश प्रवक्ता राम पाण्डे, एमआईसी सदस्य अवधेश कौरव, अनूप शिवहरे, पार्षद सुरेन्द्र साहू, पार्षद अंकित कठठ्ल, संदीप यादव, रामरतन यादव, श्रीमती ममता कटारे, श्रीमती ममता गुप्ता, मनीष अग्रवाल, सुनील कक्का, प्रदीप गर्ग, हिमांशु कीकन, अनिल शर्मा, प्रमोद जैन, सरनाम यादव, भरोसीलाल, किशन पाल, रशीद खान, शंकर चैरसिया, मुन्ना नामदेव, दर्शनलाल, धर्मवीर जाटव, दीपेन्द्र यादव, टिन्कू परिहार, ओमप्रकाश चैहान, रोहन रजक आदि मौजूद रहे।