आईपीएल मैच में सट्टा लगवा रहे तीन सटोरिए पकड़े,नगदी व मोबाइल में लाखों का हिसाब मिला

Mar 27 2025

ग्वालियर। महाराजपुरा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आईपीएल मैच पर सट्टा लगवा रहे तीन सटोरियों को शताब्दीपुरम डीडी नगर स्थित सिंधिया स्टेच्यू के पास से पकड़ा है। पकड़े गए सटोरियों की पहचान भिंड जिले के रहने वाले कौशल शर्मा, अरुण शर्मा और कृष्णा थापक के रूप में हुई है। तीनों खेरिया थापक मेहगांव के निवासी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने दिल्ली से लाइन लेकर सट्टा खिलवाने की बात कबूल की है। पुलिस ने आरोपियों से 1600 रुपए नकद बरामद किए हैं। उनके मोबाइल फोन में लाखों रुपए के लेन-देन का हिसाब मिला है। 
पुलिस अब सट्टे की लाइन उपलब्ध करवाने वाले मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी है। साथ ही मोबाइल फोन की जांच कर अन्य संलिप्त लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।